December 29, 2016

"निशुल्क मेडिकल सेवा कैंप एवं रक्तदान शिविर व कृत्रिम अंग वितरण" 

सादर वन्दे,
वन्दे मातरम्!!
भारत विकास परिषद (विवेकानंद शाखा) हिसार एक राष्ट्रीय विचार धारा वाली संस्था है, जोकि सेवा एवं संस्कार के कार्य समय-समय पर करती रहती है ।
दिनांक 08-01-2017 को प्रातः 9 से 1 बजे तक
"निशुल्क मेडिकल सेवा कैंप एवं रक्तदान शिविर व कृत्रिम अंग वितरण"
मिलेनियम पैलेस,हिसार में आयोजित किया जा रहा है ।
इस कैंप में सभी बिमारियों से सम्बन्धित लगभग 35 डॉक्टरों की टीम अपनी सेवायें देने के लिए उपलब्ध रहेंगी।
कैंप में सफेद मोतियाबिन्द के ऑपरेशन निशुल्क करवाये जायेंगे।
चश्में व् दवाईयां निशुल्क वितरित की जाएँगी।
कैंप में अन्य बिमारियों से सम्बन्धित दवाईयां भी निशुल्क वितरित की जाएँगी। 
कृत्रिम अंग के रूप में तिपहिया साईकिल, बैसाखी, कृत्रिम हाथ व् पैर, कानों की मशीन निशुल्क वितरित की जाएँगी
इसके अतिरिक्त कैंप में वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र व् दिव्यांग पहचान पत्र व् पेंशन केवल हिसार जिला के निवासीगण केलिए बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
आप सभी से विनम्र निवेदन है के यदि कोई भी जरूरत मंद व्यक्ति आपके सम्पर्क में हो या आये तो उसे इस कैंप के बारे में जानकरी अवश्य उपलब्ध करवाएं। 
इस कार्यक्रम का पूरा ब्यौरायुक्त पैम्फलेट साथ में संलग्न है।
विस्तृत जानकारी हेतु 
श्री राजेश जैन अधिवक्ता,अध्यक्ष,भारत विकास परिषद (विवेकानंद शाखा)हिसार से उनके नंबरों 9215044098 व 9416044098 पर व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क किया जा सकता है ।