December 29, 2016

"निशुल्क मेडिकल सेवा कैंप एवं रक्तदान शिविर व कृत्रिम अंग वितरण" 

सादर वन्दे,
वन्दे मातरम्!!
भारत विकास परिषद (विवेकानंद शाखा) हिसार एक राष्ट्रीय विचार धारा वाली संस्था है, जोकि सेवा एवं संस्कार के कार्य समय-समय पर करती रहती है ।
दिनांक 08-01-2017 को प्रातः 9 से 1 बजे तक
"निशुल्क मेडिकल सेवा कैंप एवं रक्तदान शिविर व कृत्रिम अंग वितरण"
मिलेनियम पैलेस,हिसार में आयोजित किया जा रहा है ।
इस कैंप में सभी बिमारियों से सम्बन्धित लगभग 35 डॉक्टरों की टीम अपनी सेवायें देने के लिए उपलब्ध रहेंगी।
कैंप में सफेद मोतियाबिन्द के ऑपरेशन निशुल्क करवाये जायेंगे।
चश्में व् दवाईयां निशुल्क वितरित की जाएँगी।
कैंप में अन्य बिमारियों से सम्बन्धित दवाईयां भी निशुल्क वितरित की जाएँगी। 
कृत्रिम अंग के रूप में तिपहिया साईकिल, बैसाखी, कृत्रिम हाथ व् पैर, कानों की मशीन निशुल्क वितरित की जाएँगी
इसके अतिरिक्त कैंप में वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र व् दिव्यांग पहचान पत्र व् पेंशन केवल हिसार जिला के निवासीगण केलिए बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
आप सभी से विनम्र निवेदन है के यदि कोई भी जरूरत मंद व्यक्ति आपके सम्पर्क में हो या आये तो उसे इस कैंप के बारे में जानकरी अवश्य उपलब्ध करवाएं। 
इस कार्यक्रम का पूरा ब्यौरायुक्त पैम्फलेट साथ में संलग्न है।
विस्तृत जानकारी हेतु 
श्री राजेश जैन अधिवक्ता,अध्यक्ष,भारत विकास परिषद (विवेकानंद शाखा)हिसार से उनके नंबरों 9215044098 व 9416044098 पर व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क किया जा सकता है ।









April 19, 2016

दिनांक 18-04-16 को दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित I

दिनांक 18-04-16 को आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में गत वर्ष की कार्यकारिणी के यथावत रखे जाने पर सम्पूर्ण परिषद परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं I
 इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के मुखारविंद से निकले
ये उदगार..... 
"भारत माता की सेवा में जुट जाएं : ओमानंद महाराज
संवाद सहयोगी, हिसार : देश के विकास के लिए हमें अपनी सम्पूर्ण शक्ति के साथ भारत माता की सेवा के लिए जुट जाना चाहिए। विश्व में केवल भारतवासी ही अपनी धरती को मां कहकर पुकारते हैं। मां की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। ये विचार श्री श्री 1008 ओमानंद महाराज ने भारत विकास परिषद् की विवेकानंद शाखा द्वारा कृत्रिम अंग वितरण एवं दायित्व ग्रहण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहे। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने विचार प्रकट करते हुए सदस्यों से नेत्रदान करने का आग्रह किया। 1विदित रहे कुलपति ने शाखा के सेवा कार्य से प्रभावित हो कर इसी कार्यक्रम में अन्य नये सदस्यों के साथ शाखा की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर पिछली कार्यकारिणी को आगामी वर्ष के लिए भी बरकरार रखते हुए राजेश जैन एडवोकेट को बतौर प्रधान,अमर गोयल को सचिव, मनीराम बंसल को कोषाध्यक्ष तथा कंचन शर्मा को महिला प्रमुख की शपथ दिलवाई गई। कोषाध्यक्ष मनीराम बंसल ने पिछले वर्ष के आय-व्यय को ब्यौरा प्रस्तुत किया। अमर गोयल ने पिछले वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद् के हरियाणा, पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने सभी प्रकल्प प्रमुखों तथा नए सदस्यों को सप}ीक दायित्व की शपथ दिलवाई। सात दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंग भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी दलबीर सिंह सैनी, हरियाणा पश्चिम प्रांत के महासचिव जियालाल बंसल ने शिरकत की।संवाद सहयोगी, हिसार : देश के विकास के लिए हमें अपनी सम्पूर्ण शक्ति के साथ भारत माता की सेवा के लिए जुट जाना चाहिए। विश्व में केवल भारतवासी ही अपनी धरती को मां कहकर पुकारते हैं। मां की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। ये विचार श्री श्री 1008 ओमानंद महाराज ने भारत विकास परिषद् की विवेकानंद शाखा द्वारा कृत्रिम अंग वितरण एवं दायित्व ग्रहण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहे। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने विचार प्रकट करते हुए सदस्यों से नेत्रदान करने का आग्रह किया। 1विदित रहे कुलपति ने शाखा के सेवा कायरे से प्रभावित हो कर इसी कार्यक्रम में अन्य नये सदस्यों के साथ शाखा की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर पिछली कार्यकारिणी को आगामी वर्ष के लिए भी बरकरार रखते हुए राजेश जैन एडवोकेट को बतौर प्रधान,अमर गोयल को सचिव, मनीराम बंसल को कोषाध्यक्ष तथा कंचन शर्मा को महिला प्रमुख की शपथ दिलवाई गई। कोषाध्यक्ष मनीराम बंसल ने पिछले वर्ष के आय-व्यय को ब्यौरा प्रस्तुत किया। अमर गोयल ने पिछले वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद् के हरियाणा, पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने सभी प्रकल्प प्रमुखों तथा नए सदस्यों को सप}ीक दायित्व की शपथ दिलवाई। सात दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंग भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी दलबीर सिंह सैनी, हरियाणा पश्चिम प्रांत के महासचिव जियालाल बंसल ने शिरकत की।"

March 7, 2016

शुभ शिवरात्रि....

शिव की शक्ति,शिव की भक्ति

ख़ुशी की बहार मिले,

शिवरात्रि के पावन अवसर पर
आपको ज़िन्दगी की एक नयी अच्छी शुरुआत मिले

शुभ शिवरात्रि

 भारत विकास परिषद - विवेकानन्द शाखा,हिसार की तरफ से आप सब को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, शिव भोले से मनोकामना है के शिव भोले आपको सेहत,मान- सम्मान व् धन धान्य का आशीर्वाद दें.....

March 6, 2016

Sahitya Surbhi: कोई कीमत नहीं

Sahitya Surbhi: कोई कीमत नहीं: मंज़िल को पूछते हैं लोग, सफर की कोई कीमत नहीं  इस जहां में नाकाम मुसाफिर की कोई कीमत नहीं ।  गिरने वालों को सहारा देना, नहीं दस्तूर...

Gyan on web : किन चीजों को ना खाएं साथ

Gyan on web : किन चीजों को ना खाएं साथ: आयुर्वेद के मुताबिक किन चीजों को ना खाएं साथ अगर खाना खाने के बाद आपके पेट में गैस बनती है या पेट संबन्‍धित अन्‍य बीमारी होती है , तो ...

Adhivakta Parishad Hisar: अनुपम खेर ने क्या कहा असहिष्णुता पर जानिये....

Adhivakta Parishad Hisar: अनुपम खेर ने क्या कहा असहिष्णुता पर जानिये....: एक समारोह के दौरान अभिनेता अनुपम खेर ने कहा क़ि असहिष्णुता की बात देश में ऐसे लोग कर रहे हैं जो 20 -20 अंगरक्षक साथ लेकर चलते हैं,स्वयं को ब...

March 5, 2016

दिनांक 14-02-2016, निःशुल्क मेडिकल सेवा कैम्प


निःशुल्क मेडिकल सेवा कैम्प,विशाल रक्तदान शिविर एवं कृत्रिम अंग वितरण समारोह  दिनांक 14-02-2016, लाहोरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिसार, कुछ चित्र....