April 19, 2016

दिनांक 18-04-16 को दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित I

दिनांक 18-04-16 को आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में गत वर्ष की कार्यकारिणी के यथावत रखे जाने पर सम्पूर्ण परिषद परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं I
 इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के मुखारविंद से निकले
ये उदगार..... 
"भारत माता की सेवा में जुट जाएं : ओमानंद महाराज
संवाद सहयोगी, हिसार : देश के विकास के लिए हमें अपनी सम्पूर्ण शक्ति के साथ भारत माता की सेवा के लिए जुट जाना चाहिए। विश्व में केवल भारतवासी ही अपनी धरती को मां कहकर पुकारते हैं। मां की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। ये विचार श्री श्री 1008 ओमानंद महाराज ने भारत विकास परिषद् की विवेकानंद शाखा द्वारा कृत्रिम अंग वितरण एवं दायित्व ग्रहण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहे। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने विचार प्रकट करते हुए सदस्यों से नेत्रदान करने का आग्रह किया। 1विदित रहे कुलपति ने शाखा के सेवा कार्य से प्रभावित हो कर इसी कार्यक्रम में अन्य नये सदस्यों के साथ शाखा की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर पिछली कार्यकारिणी को आगामी वर्ष के लिए भी बरकरार रखते हुए राजेश जैन एडवोकेट को बतौर प्रधान,अमर गोयल को सचिव, मनीराम बंसल को कोषाध्यक्ष तथा कंचन शर्मा को महिला प्रमुख की शपथ दिलवाई गई। कोषाध्यक्ष मनीराम बंसल ने पिछले वर्ष के आय-व्यय को ब्यौरा प्रस्तुत किया। अमर गोयल ने पिछले वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद् के हरियाणा, पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने सभी प्रकल्प प्रमुखों तथा नए सदस्यों को सप}ीक दायित्व की शपथ दिलवाई। सात दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंग भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी दलबीर सिंह सैनी, हरियाणा पश्चिम प्रांत के महासचिव जियालाल बंसल ने शिरकत की।संवाद सहयोगी, हिसार : देश के विकास के लिए हमें अपनी सम्पूर्ण शक्ति के साथ भारत माता की सेवा के लिए जुट जाना चाहिए। विश्व में केवल भारतवासी ही अपनी धरती को मां कहकर पुकारते हैं। मां की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। ये विचार श्री श्री 1008 ओमानंद महाराज ने भारत विकास परिषद् की विवेकानंद शाखा द्वारा कृत्रिम अंग वितरण एवं दायित्व ग्रहण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहे। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने विचार प्रकट करते हुए सदस्यों से नेत्रदान करने का आग्रह किया। 1विदित रहे कुलपति ने शाखा के सेवा कायरे से प्रभावित हो कर इसी कार्यक्रम में अन्य नये सदस्यों के साथ शाखा की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर पिछली कार्यकारिणी को आगामी वर्ष के लिए भी बरकरार रखते हुए राजेश जैन एडवोकेट को बतौर प्रधान,अमर गोयल को सचिव, मनीराम बंसल को कोषाध्यक्ष तथा कंचन शर्मा को महिला प्रमुख की शपथ दिलवाई गई। कोषाध्यक्ष मनीराम बंसल ने पिछले वर्ष के आय-व्यय को ब्यौरा प्रस्तुत किया। अमर गोयल ने पिछले वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। भारत विकास परिषद् के हरियाणा, पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने सभी प्रकल्प प्रमुखों तथा नए सदस्यों को सप}ीक दायित्व की शपथ दिलवाई। सात दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंग भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी दलबीर सिंह सैनी, हरियाणा पश्चिम प्रांत के महासचिव जियालाल बंसल ने शिरकत की।"

No comments:

Post a Comment